विज्ञान की परीक्षा को छात्रों ने आसान बताया

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

-कई छात्रों ने बेहतर अंक के लिए दोबारा परीक्षा दी - कुछ बड़े प्रश्नों

विज्ञान की परीक्षा को छात्रों ने आसान बताया

नोएडा, कुलदीप शर्मा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को दसवीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल से परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया। हालांकि, उनका कहना है कि कुछ प्रश्न बड़े थे, जिन्हें हल करने में थोड़ा समय लगा।कई छात्रों ने बताया कि पहले पेपर में अच्छे अंक लाने के बावजूद वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से दोबारा पेपर देने आए हैं। वहीं, कुछ छात्र कंपार्टमेंट आने और अभिभावकों के कहने पर परीक्षा दे रहे है। छात्र रवि ने कहा कि प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही पूछे गए थे, इसके कारण पेपर हल करने में आसानी हुई।

इस बार पहले से ज्यादा अंक आने की संभावना है। छात्रा योगिता ने बताया कि इस बार विज्ञान का पेपर पहले की तुलना में थोड़ा कठिन था, लेकिन पहले से की गई तैयारी के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई और परीक्षा समय पर पूरी हो गई। छात्र रघुवीर ने कहा कि पहले हुई परीक्षा में उनकी कंपार्टमेंट आई थी, इसलिए दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। इस बार परीक्षा आसान रही और अच्छे अंक आने की संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।