Noida News: कार के चारों पहिए ले भागे
हिन्दुस्तान, नोएडा
Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-19 के सी ब्लॉक में अवधेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने गुरुवार

Noida News: नोएडा। सेक्टर-19 के सी ब्लॉक में अवधेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने गुरुवार रात अपनी कार घर के पास शनि बाजार में खड़ी की थी। वह शुक्रवार सुबह कार के पास पहुंचे तो चारों पहिए गायब मिले। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन टायरों का पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज देखने पर कुछ संदिग्ध लोग नजर आए, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


