Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Car Theft Armed Robbers Strike Near Panchsheel Chowki Police Launch Investigation
----हथियार के बल पर कार लूटने का आरोप

----हथियार के बल पर कार लूटने का आरोप

संक्षेप:

नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र में पंचशील चौकी के पास बदमाशों ने एक कार लूट ली। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन असफल रहे। बदमाशों के पास हथियार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दो टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।

Nov 29, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-2 थाना क्षेत्र की पंचशील चौकी के पास बदमाशों ने कार लूट ली। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित का दावा है कि वारदात करने वाले बदमाशों के पास हथियार भी थे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बिसरख निवासी श्याम करण ने बताया कि वह बीते गुरुवार को किसी काम से नोएडा आए थे। काम समाप्त कर रात दो बजे के करीब जब वह पंचशील चौकी के पास पहुंचे तो उन्हें लघुशंका लगी। कार से उतरकर वह लघुशंका के लिए चले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान कुछ बदमाश आए और उनकी कार लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात को महज पांच मिनट के भीतर अंजाम दिया गया। देर रात किसी तरह पीड़ित नजदीकी चौकी और थाने पहुंचा। पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। जहां पर वारदात हुई, वहां दूर-दूर तक कोई नहीं था। वारदात कैसे हुई, इसकी जानकारी के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी उमेश यादव ने बताया कि बदमाशों के बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का दावा किया है।