फ्लाईओवर के पास कार में आग लगी

Feb 05, 2026 09:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के सेक्टर-39 में महामाया फ्लाईओवर के पास एक कार में आग लग गई। चालक ने धुआं देखकर गाड़ी रोकी और सभी ने सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन कई दस्तावेज जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। कोई हताहत नहीं हुआ और यातायात सामान्य हो गया।

फ्लाईओवर के पास कार में आग लगी

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास गुरुवार शाम सात बजे के करीब चलती कार में आग लग गई। जैसे ही इंजन से धुआं निकला चालक ने गाड़ी रोक दी और उतर गया। वहीं, अन्य चार लोग भी उतर गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम सात बजकर 11 मिनट पर कंट्रोल रूम पर महामाया फ्लाईओवर के पास कार में आग लगने की सूचना मिली।

दमकल की एक गाड़ी को मौके पर रवाना किया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान अंदर रखा कई दस्तावेज जल गया। बताया जा रहा है कि जिस कार में आग लगी है, चालक उसे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ लेकर जा रहा था। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे अल्प समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर जाम खुलवाया और इसके बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका। घटना का कई वीडियो सोशल मीडिया के पर वायरल हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।