बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक को दबोचा
नोएडा के फेज-तीन में मंगलवार सुबह एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ा और उसे पुलिस को सौंप दिया। घायल विजेंद्र सिंह को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी चालक फिरोज खान और उसके साथी अंकित की पहचान हुई है।

नोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामूरा गांव निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि पिता विजेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे कार मार्केट से होते हुए बाइक पर बैठकर घर आ रहे थे। तभी एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक ने भागने का प्रयास किया तो मौके पर लोगों ने दबोच लिया।स्थानीय लोगों ने विजेंद्र सिंह को गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोपी चालक की पहचान फिरोज खान और उसके साथी की पहचान अंकित के रूप में हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


