Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग चोरी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा के सेक्टर-20 में ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर ने लैपटॉप बैग और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित आकाश पांडेय ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Noida News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप बैग चोरी

Noida News: नोएडा। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप बैग और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित आकाश पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-94 स्थित बीपीटीपी कैपिटल सिटी में काम करने के बाद अपने कार्यालय से लौट रहे थे। रास्ते में दोस्त के साथ ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट के पास कार खड़ी कर नाश्ता करने चले गए। लौटने पर कार का साइड शीशा टूटा मिला और अंदर रखा लैपटॉप बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, वायरलेस हेडफोन, चार्जर और अन्य ऑफिस एक्सेसरीज थीं।

लैपटॉप में कंपनी का संवेदनशील आधिकारिक डेटा भी मौजूद था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।