कार की टक्कर से मां-बेटी घायल

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-79 स्थित महागुन मिराविला सोसाइटी के अंदर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर मां-बेटी

कार की टक्कर से मां-बेटी घायल

नोएडा। सेक्टर-79 स्थित महागुन मिराविला सोसाइटी के अंदर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर मां-बेटी को घायल कर दिया। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल महिला के पति ने वाहन के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-79 स्थित सोसाइटी निवासी अरुण भारद्वाज ने बताया कि वह, रविवार रात को अपनी पत्नी कितिका और बेटी आसरा सिंह के साथ सोसाइटी के अंदर लिफ्ट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच दिल्ली नंबर की कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में कितिका और आसरा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

किनारे होने के कारण उनको ज्यादा चोटें नहीं आईं। पुलिस पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए सोसाइटी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।