कार की टक्कर से महिला के दोनों पैर की हड्डी टूटी

Feb 13, 2026 07:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के सेक्टर-10 में सोमवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई, जबकि एक युवक भी घायल हो गया। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने में कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से महिला के दोनों पैर की हड्डी टूटी

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-10 ट्रैफिक सिग्नल के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार महिला के दोनों पैर के हड्डी टूट गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की ओर से सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव में रहने वाले दीपांशु कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नौ फरवरी को स्कूटी से चाची के साथ सेक्टर-12 की तरफ आए थे। शाम को सात बजे घर लौटते समय सेक्टर-10 स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास सड़क पार करते पीछे से एक कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी।

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों दूर जाकर गिरे। घटना में महिला के दोनों पैर फैक्चर हो गए। वहीं, दीपांशु को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने इलाज कराने के बाद सेक्टर-24 थाने में कार चालक के खिलाफ शिकायत दी। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Car Accident Fast-Driving Car Hits Scooter Woman Injured
;;;