कारोबारी ने पारिवारिक कलह में गोली मारकर आत्महत्या की

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-100 के अपार्टमेंट में बहन के फ्लैट में घटना हुई -विवाद के कारण पत्नी

कारोबारी ने पारिवारिक कलह में गोली मारकर आत्महत्या की

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में बुधवार देर रात बहन के फ्लैट में एक कारोबारी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पारिवारिक कलह के कारण पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से जिला अलीगढ़ के रहने वाले लोकेश पाठक नोएडा की एक सोसाइटी में रहते थे। उनकी फेज-वन थाना क्षेत्र के सेक्टर-नौ में एक फैक्टरी है। फैक्टरी को कुछ समय पहले किराए पर दिया था। लोकेश पाठक अकेले फैक्टरी में ही रहते थे। बुधवार शाम वह सेंचुरी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में बहन के घर गए। रात करीब 11 बजे एक कमरे में शराब पीने के दौरान अचानक तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली।

आवाज सुनते ही फ्लैट पर मौजूद बहन और बहनोई कमरे में पहुंचे। लोकेश पाठक लहूलुहान अवस्था में सोफा पर पड़े थे। कान से खून बह रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायलावस्था में अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। परिजन ने बताया कि लोकेश के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। पिछले दो वर्षों से पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। लोकेश मानसिक तनाव में जीवन व्यतीत कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और डाटा से आत्महत्या के सही कारणों की जांच की जाएगी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।