जन आक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय पर जन आक्रोश

नोएडा, राजेश शर्मा । भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर-116 स्थित जिला कार्यालय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। पार्टी के नोएडा अध्यक्ष महेश चौहान की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिला नेत्रियों ने विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष बिमला बॉथम और पूर्व महिला आयोग उपाध्यक्ष सुषमा सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अभियान संयोजक महेश अवाना, प्रज्ञा पाठक, कार्यक्रम संयोजक डिंपल आनंद और कार्यक्रम का संचालन शारदा चतुर्वेदी ने किया।
प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बबीता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां पढ़ती हैं तो पीढ़ियां पढ़ती हैं। बेटी दो घरों का चिराग होती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


