Noida News: बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-122 में बाइक सवार बदमाश घर के पास टहल रही बुजुर्ग महिला के गले

Noida News: बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला से चेन लूटी

Noida News: नोएडा। सेक्टर-122 में बाइक सवार बदमाश घर के पास टहल रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरियल सोसाइटी निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी मां कंचना राय 10 अक्तूबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर-122 में एफएनजी कट के पास से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई कर चेन बरामद करने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: बाइक सवारों ने बुजुर्ग महिला से चेन लूटी