Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Authority to Set Up Night Shelters and Bonfires Amidst Winter Chill
शहर में सात स्थानों पर रैन बसेरे बनेंगे

शहर में सात स्थानों पर रैन बसेरे बनेंगे

संक्षेप:

-नोएडा प्राधिकरण ने तैयारी शुरू की नोएडा। प्रमुख संवाददाता सर्दी बढ़ने के साथ ही नोएडा

Dec 07, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सर्दी बढ़ने के साथ ही नोएडा प्राधिकरण ने शहर में रैन बसेरे व अलाव जलवाने का निर्णय लिया है। शहर में 7 जगह रैन बसेरे व 55 जगह अलाव जलाए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था बुधवार यानि 10 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहर को सिविल के हिसाब से 1 से 10 वर्क सर्किल क्षेत्र में बांटा गया है। रैन बसेरे व अलाव की व्यवस्था सभी वर्क सर्किल क्षेत्र में की जाएगी। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने सभी वर्क सर्किल को निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीजीएम विजय रावल ने बताया कि रैन बसेरों में बिस्तर साफ-सफाई, बिजली एवं पानी सहित हर जरुरी सुविधा प्राधिकरण की तरफ से की जाएगी। व्यवस्थाएं सही चल रही हैं या नहीं, बीच-बीच में इसका जायजा भी लिया जाएगा। डीजीएम ने लोगों से अपील की है कि वह आसपास मौजूद बेसहारा लोगों को रैने बसेरे तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि वर्क सर्किल-1 में सबसे ज्यादा 11 जगह अलाव जलवाए जाएंगे। दूसरे नंबर पर वर्क सर्किल-2 क्षेत्र में 10 जगह अलाव जलवाए जाएंगे। यह सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था की जाएगी। इन जगह बनाए जाएंगे रैन बसेरे -सेक्टर-21, नोएडा स्टेडियम, 150 लोग -सेक्टर-135 बारातघर, 80 लोग -ममूरा बारातघर, 30 लोग -कोंडली बारातघर, 50 लोग -सेक्टर-62 बारातघर, 50 लोग -सोरखा पंचायतघर, 16 लोग -सेक्टर-122 पर्थला, 16 लोग