सेक्टर-18 में चार्जिंग बुल की तरह आकृति नजर आएगी

Jan 09, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-18 बाजार को सजाने के लिए नई योजनाएँ बना रहा है। न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज पर लगे चार्जिंग बुल की तरह की कांस्य आकृति लगाई जाएगी। इसके अलावा, तिकोना पार्क में नई सुविधाएँ, जैसे एम्फीथिएटर और सेल्फी प्वाइंट भी शामिल हैं। सीईओ डॉ लोकेश एम की बैठक में इस पर चर्चा हुई।

सेक्टर-18 में चार्जिंग बुल की तरह आकृति नजर आएगी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-18 बाजार को अलग-अलग प्रकार से सजा रहा है। इसी क्रम में अब नोएडा में बढ़ रहे औद्योगिक विकास और निवेश को प्रदर्शित करने के लिए न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज पर लगे चार्जिंग बुल की तरह एक आकृति भी लगाए जाने की योजना तैयार की है। यह आकृति कांस्य की बनवाई जाएगी, जिसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। सेक्टर-18 बाजार को सजाने और संवारने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कई योजनाएं तैयार की हैं। इसमें तिकोना पार्क में नोएडा मंडपम द्वार बनाया जाना, दुकानों के बाहर टूटे मार्बल को सही करवाया जाना, जरूरत के मुताबिक और बेंच लगवाई जाना, तिकोना पार्क के अंदर एम्फीथिएटर बनवाए जाने के साथ अन्य काम शामिल है।

शुक्रवार को सीईओ डॉ लोकेश एम की बैठक में सेक्टर-18 को संवारने के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।