Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Authority Meeting RWA Officials Discuss Infrastructure Issues and Pending Works
सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए

सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए

संक्षेप:

-फोनरवा के सहयोग से प्राधिकरण अधिकारियों साथ बैठक हुई संपन्न -सेक्टर की सफाई, जल

Tue, 11 Nov 2025 09:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-29 स्थित एनएमआरसी के दफ्तर में फोनरवा के सहयोग से आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की प्राधिकरण अधिकारियों संग बैठक हुई। इसमें प्राधिकरण के वर्क सर्किल-एक से पांच तक क्षेत्र में आने वाली करीब 25 आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अपने-अपने सेक्टरों के पानी, सफाई, सीवर और पार्कों के विकास का मुददा उठाया। बैठक में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण द्वारा लंबित कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और निवेदन किया गया कि लंबित कार्यों को जल्दी से जल्दी खत्म किया जाए। फोनरवा महासचिव केके जैन ने मुख्य कार्यपालिका अधिकारी लोकेश एम से निवेदन किया है की वर्क सर्किल-6 से 10 तक की वरिष्ठ अधिकारियों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के साथ जल्द से जल्द बैठक का आयोजन किया जाए, जिससे इन सर्किल के अंतर्गत आने वाली आरडब्ल्यूए के लंबित कार्यों पर लिए गए निर्णयों कि जानकारी मिल सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राधिकरण के ओएसडी महेंद्र प्रसाद ने सेक्टर-19, 27, 30, 31, 36, 28, 29, 37 ,17, 20, 26, 62, 63 ए, 22, 23, 33, 34, 52, 53, 55, 56, 61, 66, 70 और सेक्टर-71 आदि सेक्टरो में आंतरिक सड़कों पर रिसरफेसिंग, चारदीवारी की मरम्मत, मार्केट के सौंदर्यीकरण, फुटपाथ रेलिंग, कटीली फेंसिंग, नालियों के ऊपर के कवर, पटरी पर क्षतिग्रस्त टाइल्स को ठीक करने, अवैध अतिक्रमण को हटाने आदि से संबंधित कार्यों किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा की सभी सड़कों के गडढ़े जल्दी ही भर दिए जाएंगे और कुछ सेक्टर में रिसर्फेसिंग फरवरी के महीने में की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कुछ लंबित कार्यों पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल, फोनरवा के कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय कुमार भाटी, अशोक शर्मा, प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया, सुभाष भाटी, अनीता जोशी, राजीव चौधरी और जयपाल सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।