प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 15 पर मुकदमा दर्ज

Jan 15, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा प्राधिकरण ने सदरपुर और सलारपुर गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों ने रात में अवैध निर्माण किया और पुलिस के रोकने पर अभद्रता की। प्राधिकरण ने इस संबंध में दस्तावेज और फोटो-वीडियो पुलिस को सौंपे हैं।

प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में 15 पर मुकदमा दर्ज

नोएडा, संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सदरपुर और सलारपुर गांव में अधिसूचित भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और उस पर निर्माण करने का आरोप लगाकर सेक्टर-39 थाने में दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें महिला समेत 15 लोगों को नामजद किया गया है। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि सदरपुर गांव में कर्म सिंह, रणजीत, ओमवीर, रोहताश, धर्मवीर, पूर्ण सिंह, धर्मवीर, जसवंती, ठकरी, शांति, वीरवती नोएडा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों की ओर से जमीन पर अवैध रूप से चारदीवारी खड़ी करके टीन शेड डालकर कमरों का निर्माण किया जा रहा है।

इस संबंध में प्राधिकरण की ओर से पुलिस को अवैध निर्माण के दस्तावेज और फोटो-वीडियो भी सौंपे गए हैं। वर्क सर्किल-8 के सहायक प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि सलारपुर गांव में चार खसरा नंबर की जमीन अधिसूचित है। इस जमीन पर बरेली निवासी शीला बेबा, नितिन कुमार, विपिन चौधरी, सुभाष कुमार और देव भाटी की ओर से बहुमंजिला इमारत बनाकर निर्माण किया जा रहा है। समय-समय पर अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए कार्रवाई की गई, लेकिन आरोपियों द्वारा धीरे-धीरे करके रात में अवैध निर्माण किया जा रहा है। टीम द्वारा रोके जाने पर आरोपी अभद्रता करते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;