Noida News: सोसाइटी के बाहर रेहड़ी हटाईं

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा, उदय सिंह। प्राधिकरण ने सेक्टर-76 में सोसाइटियों के बाहर वर्षों से लग रहीं रेहड़ियां

Noida News: सोसाइटी के बाहर रेहड़ी हटाईं

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्राधिकरण ने सेक्टर-76 में सोसाइटियों के बाहर वर्षों से लग रहीं रेहड़ियां और दुकानें तोड़ दीं। दुकानकार मोहलत मांगते रहे, लेकिन प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रही। लगभग बीस से ज्यादा दुकानों और रेहड़ियों को तोड़ा गया। प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम वर्क सर्कल की टीम जेसीबी के साथ पहुंची। दुकानदार कुछ समझ पाते कि प्राधिकरण की टीम ने एक सिरे से कार्रवाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दुकानों के अंदर से स्टाफ भी निकलकर बाहर आ गया। प्राधिकरण टीम को देखकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने अपना सामान हटाने के लिए अधिकारियों से कुछ समय देने की मांग की, लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं रोकी।

इसके बाद एक-एक कर दुकानों और रेहड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया वर्क सर्कल की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की। शहर में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: सोसाइटी के बाहर रेहड़ी हटाईं