परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास टला

Jan 24, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

-यूपी दिवस पर एक दर्ज परियोजनाएं शुरू होनी थी - एसआईटी की जांच के कारण

परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास टला

नोएडा,प्रमुख संवाददाता। इंजीनियर की मौत के मामले में कठघरे में आए नोएडा प्राधिकरण ने स्काईवॉक, क्लॉक टावर सहित एक दर्जन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम टाल दिया। यूपी दिवस के मौके पर इन्हें शुरू किया जाना था। अब अगले महीने ही ये परियोजनाएं शुरू होंगी। सेक्टर-33ए शिल्प हाट में शनिवार से यूपी दिवस की शुरुआत हो गई। यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। नोएडा प्राधिकरण ने एक महीने पहले यूपी दिवस के मौके पर लगभग तैयार हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की योजना तैयार की थी। इनमें मुख्य रूप से सेक्टर-51-52 को जोड़ने वाले स्काईवॉक, सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल के सामने बन रहे क्लॉक टावर, सेक्टर-164, 165 में सड़क, जल-सीवर की लाइनों का शिलान्यास सहित अन्य परियोजनाएं थीं।

इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस बीच एक सप्ताह पहले सेक्टर-150 में गहरे गड्ढे में इंजीनियर की डूबने से हुई मौत का मामला सामने आ गया है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी जांच के घेरे में आ गए । नोएडा के सीईओ डॉ लोकेश एम को इस प्रकरण में हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंजीनियर की मौत की जांच एसआईटी ने शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में मामला गरम देखकर प्राधिकरण ने फिलहाल परियोजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम टाल दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।