सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों के कामकाज में बदलाव
नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने सफाई और जल व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों के कामकाज में बड़े बदलाव किए हैं। ओएसडी क्रांति शेखर को सफाई और जल विभाग का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, अन्य विभागों के लिए भी नई जिम्मेदारियाँ आवंटित की गई हैं।

नोएडा। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण के नए सीईओ कृष्णा करुणेश ने अधिकारियों के कामकाज में बड़े स्तर पर बदलाव किया। ओएसडी क्रांति शेखर और डीजीएम विजय रावल को सफाई व्यवस्था में खासतौर से लगाया गया है। ओएसडी को जल का भी जिम्मा दिया गया है। इन्हीं दोनों विभागों से संबंधित काम की लोग सबसे ज्यादा शिकायत करते हैं। सीईओ कृष्णा करुणेश ने सफाई के अलावा जल विभाग का प्रभारी अधिकारी भी ओएसडी क्रांति शेखर को बनाया गया है। ओएसडी दोनों विभाग में जीएम के ऊपर निगरानी करेंगे और सीईओ को रिपोर्ट देंगे। नए आदेश के तहत नए नोएडा में भी जमीन खरीदने से लेकर अन्य कामकाज का जिम्मा ओएसडी क्रांति शेखर को दिया गया है।
सिविल में वर्क सर्किल-1 से का 5 का जिम्मा एसीईओ वंदना त्रिपाठी को दिया गया है। वंदना त्रिपाठी सिविल के अलावा ग्रुप हाउसिंग, उद्यान, आरडब्ल्यूए, संस्थागत, आईटीएमएस, मोबाइल टावर समेत अन्य प्रभार देखेंगी। वर्क सर्किल-6 से 10 का कामकाज पहले ही तरही एसीईओ सतीश पाल के पास रखा गया है। सतीश पाल सिविल के अलावा स्पोर्ट्स सिटी, विद्युत यांत्रिक, नियोजन, औद्योगिक विभाग का प्रभार भी संभालेंगे। सिविल विभाग में एसीईओ से नीचे जीएम स्तर पर एस पी सिंह को वर्क सर्किल 1 से 5 और ए के अरोड़ा को वर्क सर्किल-6 से 10 का जिम्मा दिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग में दोनों जीएम को एक-एक डिवीजन का प्रभार मिला है। उद्यान विभाग का प्रभार जीएम ए के अरोड़ा के पास ही रहेगा। इसके अलावा नोएडा ट्रैफिक सेल भी जीएम एस पी सिंह के पास रहेगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि कामकाज को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को नए सिरे जिम्मेदारी दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




