कालिंदी कुंज से सेक्टर-123 तक यातायात व्यवस्था सुधरेगी

Jan 16, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए, नोएडा, प्रमुख संवाददाता।

कालिंदी कुंज से सेक्टर-123 तक यातायात व्यवस्था सुधरेगी

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए, नोएडा, प्रमुख संवाददाता। मास्टरप्लान रोड नंबर-तीन पर कालिंदी कुंज से लेकर हिंडन पर सेक्टर-123 तक यातायात व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने विस्तृत सर्वे करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। सीईओ ने अधिकारियों से भूमिगत-ओवरहेड बिजली, सीवर लाइन जैसी सुविधाएं को लेकर 10 दिन में रिपोर्ट मांगी है। सर्विस रोड चौड़ी करने समेत अन्य उपाय करने पर विचार किया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एमपी तीन रास्ता शहर के प्रमुख रास्तों में से एक है। इस पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

व्यस्त समय में इस रास्ते के कई प्वाइंट पर जाम की समस्या रहती है। लोगों की शिकायत और जरूरत को देखते हुए शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने एमपी तीन रास्ते के कुछ मुख्य प्वाइंट का निरीक्षण कर स्थिति देखी। सेक्टर-73 एसआरएस अस्पताल, सेक्टर-70 की तरफ से मुख्य रास्ते की सड़क, सेक्टर-121 और क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास रुककर सीईओ ने यातायात व्यवस्था समेत अन्य चीजें देखीं। इसके बाद उन्होंने बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए अधिकारियों को विस्तृत सर्वे करने के निर्देश दिए। इस रास्ते पर विभिन्न स्थानों पर बिछी हुई भूमिगत-ओवरहेड सर्विसेज का सर्वे करते हुए 10 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस रिपोर्ट के आधार पर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए काम किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एके अरोड़ा, उपमहाप्रबंधक विजय रावल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। -------------- बैक्वेंट हॉल से अधिक बिगड़ रही व्यवस्था इस रास्ते पर होशियारपुर और सफार्बाद गांव के सामने कई बैक्वेंट हॉल हैं। इन जगह शाम के समय लंबे जाम की समस्या होती है। यातायात पुलिस की ओर से बैक्वेंट हॉल संचालकों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। ------------- इन जगह अधिक लगता है जाम -महामाया फ्लाईओवर -सेक्टर-37 यू-टर्न के पास -सेक्टर-34 के सामने -सेक्टर-52 होशियारपुर के सामने -सेक्टर-71 बाबा बालकनाथ मंदिर के सामने -सेक्टर-72 बैक्वेंट हॉल के सामने -सेक्टर-73 बसई गांव के सामने -पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।