सेक्टर और गांव में घर-घर से कूड़ा उठे
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने वर्क सर्किल-1 से 5 की समीक्षा की। अधिकारियों को घर-घर से कूड़ा उठाने और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी सार्वजनिक शौचालयों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और नालियों की मरम्मत का काम बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।

वर्क सर्किल-1 से 5 तक के कार्यों की समीक्षा अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशनोएडा, उदय। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने वर्क सर्किल-1 से 5 तक के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इसमें अधिकारियों से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि सेक्टर और गांव-गांव में घर-घर से कूड़ा उठे। सफाई और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।प्राधिकरण सीईओ ने सभी सर्किलों को निर्देश दिए कि शहर और गांवों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी बनाई जाए। सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विलोपित कूड़ाघरों का जल्द सौंदर्यीकरण कराने और उपलब्ध स्थानों पर बच्चों के झूले, बेंच और ओपन जिम लगाने पर भी विचार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव को लेकर भी सख्ती दिखाई। अधिकारियों को 15 दिन में सभी शौचालयों में पानी, बिजली, साबुन समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। बरसात से पहले नालों और पुलियों की मरम्मत पूरी करने, जलभराव रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने और अतिक्रमण पर लगातार निगरानी रखते हुए सीलिंग कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विकास और अनुरक्षण से जुड़े सभी कार्य मई के अंत तक शुरू कर दिसंबर से पहले पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया।उन्होंने उद्यान विभाग को पेड़ों की कटाई-छंटाई तेज करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मशीनें खरीदने को कहा गया। ग्रीन बेल्ट और पार्कों के रखरखाव को विज्ञापन एजेंसी के माध्यम से कराने पर भी विचार होगा, जिससे राजस्व बढ़ सके। इसके अलावा अवैध वेंडरों, अवैध साप्ताहिक बाजारों पर कार्रवाई, दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुरक्षा इंतजाम, निराश्रित गौवंशों को आश्रय स्थल भेजने, निजी गौवंशों की टैगिंग और गर्मी को देखते हुए सड़कों पर पानी का छिड़काव और प्याऊ लगाने के निर्देश भी जारी किए गए।इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी क्रांतिशेखर सिंह, इंदुप्रकाश सिंह, महाप्रबंधक एके अरोड़ा, एसपी सिंह, निदेशक (उद्यान) आनंद मोहन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


