लावारिस कुत्तों के सर्वेक्षण का काम शुरू
नोएडा प्राधिकरण ने लावारिस कुत्तों का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है, जो एक सप्ताह में पूरा होगा। उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत, आक्रामक कुत्तों को स्थायी शेल्टर होम में रखा जाएगा। इसके साथ ही दो नए...

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर, सोसाइटी और गांवों में घूम रहे लावारिस कुत्तों के सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह में सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने लावारिस कुत्तों को लेकर आदेश दिया था। इसके तहत सर्वेक्षण कर आक्रामक कुत्तों को स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखा जाना है। न्यायालय के आदेश के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का काम शुरू करा दिया है। इसके साथ ही दो बड़े शेल्टर होम बनाने के लिए जगह चिह्नित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
नियोजन विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह से दस दिन के अंदर जगह चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। ये शेल्टर होम एक-एक एकड़ के होंगे। इनमें स्थायी रूप से आक्रामक यानि कटखने कुत्ते रखे जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




