Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Authority Bans Large Events in Schools Amid Pollution Concerns
स्कूलों में आयोजन पर कार्रवाई होगी

स्कूलों में आयोजन पर कार्रवाई होगी

संक्षेप:

नोएडा। प्रमुख संवाददाता ग्रैप चार लागू होने के बाद स्कूल-कॉलेजों में बड़े आयोजनों पर नोएडा

Dec 21, 2025 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रैप-चार लागू होने के बाद स्कूल-कॉलेजों में बड़े आयोजनों पर नोएडा प्राधिकरण ने पूरी तरह रोक लग दी है। इसके बावजूद कुछ स्कूल कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण ने संबंधित स्कूलों पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। बीते सप्ताह नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने प्रदूषण रोकने के लिए अलग-अलग स्तर पर काम करने की जानकारी दी थी। इसी क्रम में स्कूल-कॉलेजों में एक साथ अधिक भीड़ न जुटे, इसके लिए बड़े आयोजनों को नहीं करने के निर्देश दिए थे। अधिक लोगों के वाहनों के आने से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खास बात यह है कि सीईओ के निर्देश के बाद भी कुछ बड़े स्कूल इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इन स्कूलों की तरफ से प्राधिकरण को यह तर्क दिया गया है कि आयोजन की मंजूरी उनको सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस से पहले से मिली हुई है। तीन स्कूलों के बड़े आयोजन प्राधिकरण ने वार्ता के बाद रद्द करवाए हैं। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जो स्कूल प्रबंधन प्रदूषण की इस गंभीर स्थिति में भी छोटे बच्चों को बुला रहे हैं और आयोजन कर रहे हैं, उनको चिन्हित किया जा रहा है। इसके बाद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण अपने स्तर से क्या कार्रवाई कर सकता है, इसको लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।