Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Assaults Factory Worker and Student Attacked by Youths
आपसी विवाद में फैक्टरीकर्मी को पीटा

आपसी विवाद में फैक्टरीकर्मी को पीटा

संक्षेप:

नोएडा में एक फैक्टरी में काम करने वाले प्रशांत कुमार को आदित्य और निक्की नाम के युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा। वहीं, एक छात्र अमरदीप को उसके पीजी में यश, देव और कपिल ने घुसकर हमला किया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Nov 19, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा। सेक्टर-39 थानाक्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति के साथ दो युवकों ने मारपीट की। थाने में दी शिकायत में अमरोहा की बैंक कॉलोनी निवासी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि उनका बेटा प्रशांत कुमार हाजीपुर स्थित एक फैक्टरी में लंबे समय से काम कर रहा है। आरोप है कि आपसी विवाद में आदित्य और निक्की नाम के दो युवक बीते सोमवार को प्रशांत की फैक्टरी पहुंचे। वे जबरन प्रशांत को बाहर ले आए। लाठी-डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। जाते-जाते दोनों युवकों ने प्रशांत को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने आदित्य, निक्की और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीजी में घुसकर छात्र को पीटा नोएडा। सेक्टर 126 थाना क्षेत्र स्थित विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र को तीन साथियों ने पीजी में घुसकर पीटा। थाने में दी शिकायत में मेरठ निवासी अमरदीप ने बताया कि वह निजी विश्वविद्यालय में पढ़ता है। वह मंगलवार को पेपर देकर निकला था। आरोप है कि यश, देव, कपिल और अन्य ने उसका पीछा किया। उसके बाद सेक्टर-19 स्थित पीजी पहुंचे। कमरे में घुस कर हमला कर दिया और उसे घायल कर भाग गए। पीड़ित ने यश, देव, कपिल व अन्य के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।