घूरने का आरोप लगाकर तीन दोस्तों को पीटा

Jan 16, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के सेक्टर-8 में पांच लोगों ने तीन दोस्तों पर हमला कर दिया। घूरने का आरोप लगाते हुए आरोपियों ने लोहे की रॉड से एक युवक को बेहोश कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत नाजुक है।

घूरने का आरोप लगाकर तीन दोस्तों को पीटा

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-8 में मामूली विवाद में पांच लोगों ने मिलकर तीन दोस्तों को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बेहोश कर दिया। आरोपियों ने घूरने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झुंडपुरा निवासी विजय तंवर ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा कार्तिक इसी माह 12 जनवरी को रात में अपने दोस्त परवीन और विशाल के साथ कार से सेक्टर-8 में सलमान कबाड़ी की दुकान पर कबाड़ का सामान बेचने गया था। कार्तिक के पास में सुबोध, रजत और अन्य युवक खड़े थे।

सुबोध ने कार्तिक पर कथित तौर पर घूरने का आरोप लगाया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर सुबोध और रजत ने अपने साथियों संग मिलकर कार्तिक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे की रॉड से विशाल का सिर फोड़ दिया। वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। कार्तिक और परवीन ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपियों ने कार्तिक की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद कार्तिक ने अपने पिता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी फोन पर दी। घायल विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब भी नाजुक है। विजय की शिकायत पर सुबोध, रजत और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुबोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।