
बेहद खराब श्रेणी में रही नोएडा-ग्रेनो की हवा
नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई शनिवार को बेहद खराब श्रेणी में रहा। नोएडा का एक्यूआई 348 और ग्रेटर नोएडा का 338 था। वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई है, लेकिन अगले छह दिनों में एक्यूआई 300 के आसपास रहने की संभावना है। ठंड से राहत देने वाली धूप ने न्यूनतम तापमान को 5.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया।
नोएडा, प्रमुख संवाददाता।नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई शनिवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा का एक्यूआई 348 और ग्रेटर नोएडा का 338 रहा। एक दिन पहले भी दोनों शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही थी। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण कम हुआ। नोएडा में 17 और ग्रेटर नोएडा में 26 अंक एक्यूआई कम रहा। अगले छह दिनों में भी दोनों शहरों का एक्यूआई 300 के आसपास रहने का अनुमान है। जिले में सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर एक रहा। यहां का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। खिली धूप ने ठंड से राहत दी सुबह से निकली खिली धूप ने ठंड से राहत दी।
मौसम विज्ञान विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान जारी नहीं किया। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह कोहरा रहने की संभावना है। अगले छह दिनों तक कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। शुक्रवार को इस मौसम का सबसे सर्द सुबह थी। जनवरी : नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 10, 348, 338, 09, 365, 364, 08, 294, 290, 07, 288, 298, 06, 314, 320,

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




