इस मौसम में पहली बार ओले गिरे और प्रदूषण का स्तर बढ़ा

Jan 27, 2026 06:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई और ओले भी पड़े। इसके बावजूद, शहरों का एक्यूआई बढ़कर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। नोएडा का एक्यूआई 331 और ग्रेटर नोएडा का 304 रहा, जबकि बारिश से पहले यह 400 के पार जा सकता था।

इस मौसम में पहली बार ओले गिरे और प्रदूषण का स्तर बढ़ा

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक हुई बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले भी पड़े। इसके बावजूद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। दोनों शहरों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को यह खराब श्रेणी में था। शहर में सुबह ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। सेक्टर-122, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-125, 116 समेत कई स्थानों पर शाम को बारिश के साथ ओले पड़े। कई स्थानों पर लोगों ने ओले लेकर वीडियो भी बनाए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान जारी नहीं किया।

अगले छह दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नोएडा का एक्यूआई 331 और ग्रेटर नोएडा का 304 रहा। सोमवार के मुकाबले में नोएडा के एक्यूआई में 112 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 82 अंक बढ़ा। अगर बारिश नहीं होती तो दोनों शहरों का एक्यूआई 400 के पार जा सकता था। नोएडा में सेक्टर-116 और ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क फाइव सबसे प्रदूषित स्थान रहे। पांच दिनों के बाद दोनों शहरों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा। इससे पहले 22 जनवरी को एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया था। बुधवार से प्रदूषण कम होने की संभावना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पांच दिनों का एक्यूआई जनवरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 27, 331, 304, 26, 219, 226, 25, 120, 155, 24, 184, 170, 23, 270, 249, पीएम 2.5 का स्तर बढ़ा जिले के सभी स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक दर्ज किया गया। पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर सभी स्थानों पर 400 के पार दर्ज किया गया। वहीं, पीएम 10 का स्तर दो स्थानों पर 400 के पार रहा। पीएम 2.5 का स्तर बढ़ने का मुख्य कारण वाहनों से होने वाले उत्सर्जन हैं। लिहाजा शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाम की स्थिति बनी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;