दो दिन बाद बेहद खराब हुई नोएडा-ग्रेनो की हवा

Dec 11, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। नोएडा का एक्यूआई 322 और ग्रेटर नोएडा का 301 है। इस महीने नोएडा की हवा 10 दिन बेहद खराब और ग्रेटर नोएडा की 7 दिन बेहद खराब रही है। दोनों शहरों का एक्यूआई शुक्रवार सुबह भी 300 के आसपास रहने की आशंका है।

दो दिन बाद बेहद खराब हुई नोएडा-ग्रेनो की हवा

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। दो दिन के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई दोबारा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। नोएडा का एक्यूआई 322 और ग्रेटर नोएडा का 301 दर्ज किया गया। इस महीने नोएडा की हवा 10 दिन बेहद खराब और दो दिन खराब श्रेणी में रही है। ग्रेटर नोएडा की हवा सात दिन बेहद खराब और पांच दिन खराब श्रेणी में रही। अब भी हवा में पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक है। जिले में नॉलेज फाइव और सेक्टर-125 सबसे अधिक वायु प्रदूषित स्थान रहा। चार दिनों से सेक्टर एक की वायु प्रदूषण मापने वाली खराब मशीन गुरुवार को ठीक करा ली गई।

यहां के आंकड़े भी जारी कर दिए गए। सुबह शहर के कई स्थानों पर स्मॉग दिखा। सुबह दस बजे के बाद तेज धूप निकलने से दोपहर में एक्यूआई में कमी आई, लेकिन शाम को दोबारा दोनों शहरों का एक्यूआई बढ़ने लगा। लिहाजा शुक्रवार सुबह भी दोनों शहरों का एक्यूआई 300 के आसपास रहने की आशंका है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य दिसंबर से तापमान में कमी आने की संभावना है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई : दिसंबर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 11, 322, 301, 10, 256, 224, 09, 285, 252, 08, 330, 302, 07, 317, 290,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।