
एयरपोर्ट के दूसरे रनवे व एविएशन हब की तैयारी तेज
नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे चरण में 14 गांवों की 2053 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए किसानों की शत प्रतिशत सहमति के बाद मुआवजा वितरण की तैयारी की जा रही है। इस अधिग्रहण से करीब 42433 लोग प्रभावित होंगे। जिला प्रशासन 9361 परिवारों को विस्थापित करेगा और 8000 करोड़ रुपए मुआवजा बांटेगा।
- नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे चरण में 14 गांव की 2053 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण - भूमि देने के लिए शत प्रतिशत किसानों की सहमति के बाद मुआवजा बांटने की तैयारी ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रथम चरण का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी माह उद्घाटन की तैयारी है। ऐसे में अब तीसरे व चौथे चरण में बनने वाले रनवे व विमानों के इंजन बनाने वाली कंपनियों को लगाने की तैयारियां तेज हो गई है। एयरपोर्ट के तीसरे चरण में जमीन देने के लिए शत प्रतिशत किसानों की सहमति के बाद जिला प्रशासन ने किसानों को मुआवजा वितरण की तैयारी कर ली है।
नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे व चौथे चरण में विस्तार के लिए 14 गांवों की 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस अधिग्रहण से इन गांवों के करीब 42433 लोग प्रभावित होंगे। इनमें 18 वर्ष से कम उम्र के 10847 बच्चे, 16343 पुरुष और 15243 महिलाएं शामिल है। 2053 हेक्टेयर में दो रनवे, व कुल 750 एकड़ में विमानों के ईंजन बनाने वाली कंपनी स्थापित होगी। एविएशन इंडस्ट्री के लिए दुनियाभर की पांच से ज्यादा विमानों के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। अधिग्रहण से प्रभावित करीब 9361 परिवारों को विस्थापित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। विस्थापित होने वालों में 7977 पुरुष और 1385 महिलाएं शामिल है। जिला प्रशासन किसानों को साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए मुआवजा बांटेगा, इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है, जिसके बाद जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। --- क्रॉसिंग व सर्विस रनवे भी बनेंगे एयरपोर्ट पर क्रॉसिंग व सर्विस रनवे भी बनाए जाएंगे, जिनसे चलकर विमान हैंगर तक पहुंचेंगे। फिलहाल एयरपोर्ट पर विमानों को खड़ा करने के लिए 27 स्टैंड बनाए जा चुके हैं, जिनमें दो कार्गो के लिए है। अंतिम चरण तक इन स्टैंड की संख्या 186 होगी। वहीं, दूसरे चरण की 1365 हेक्टेयर जमीन में 490 एकड़ में दूसरा रनवे बनेगा, सर्विस रनवे बनेगा और करीब 800 एकड़ में एविएशन इंडस्ट्री लगाई जाएगी। वर्ष 2025 तक देश में 1800 विमानों की संख्या होने का अनुमान हैं, वर्तमान में देश में 700 विमान है। उसी हिसाब से एमआरओ हब का विकास किया जाना है। --- कोट: तीसरे चरण में 14 गांवों की 2053 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। इसी वर्ष में ही जिला प्रशासन पूरी जमीन को अधिग्रहीत कर लेगा। इसी महीने से मुआवजा वितरण शुरू करने की तैयारी की जा रही है। - बच्चू सिंह, एडीएम एलए

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




