एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने पर 20 को मंथन
नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 अप्रैल को नायल और यापल के बोर्ड सदस्यों की बैठक होगी। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और उड़ान शुरू करने के लिए तीन एयरलाइंस के साथ साझेदारी की जा चुकी है। एयरोड्रम लाइसेंस भी प्राप्त किया गया है।

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 अप्रैल को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) के बोर्ड सदस्य की बैठक होगी। अधिकारी एयरपोर्ट का निरीक्षण करने साथ उड़ान शुरू करने पर मंथन करेंगे। एयरपोर्ट का प्रथम चरण के तहत 1334 हेक्टेयर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका। इसमें एक रनवे, टर्मिनल भवन और कार्गो हब शामिल है। वहीं, उड़ान शुरू करने के लिए तीन एयरलाइंस कंपनी के साथ साझेदारी हो चुकी। 28 मार्च को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन भी कर चुके, अब यहां से उड़ान शुरू करने के लिए तैयारी चल रही है।
खास बात यह है कि उड़ान के लिए एयरोड्रम लाइसेंस भी प्राप्त हो चुका। अब टिकट बुकिंग शेड्यूल जारी होंगे। इसके लिए अधिकारी 20 अप्रैल को एयरलाइंस कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा कर सकते हैं। बकास की आपत्ति के अनुसार विदेशी सीईओ के मामले को सुलझाने के मसले का हल करने का प्रयास किया जाएगा। नायल सीईओ आरके सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को एयरपोर्ट पर साइट विजिट के लिए आमंत्रित किया गया है। इस दौरान यापल के बोर्ड सदस्य भी मौजूद होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


