एयरपोर्ट से 60 मीटर सड़क को जोड़ने का काम शुरू

Apr 14, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी रोड को सीधे नोएडा

एयरपोर्ट से 60 मीटर सड़क को जोड़ने का काम शुरू

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर 60 मीटर चौड़ी रोड को सीधे नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अब 900 मीटर के पेच को बनाने का काम शुरू हो गया है। अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन हो चुका है। अब यहां से उड़ान शुरू करने की तैयारियां चल रही है। इसके साथ एयरपोर्ट के आसपास की कनेक्टिविटी को भी पूरा करने का अभियान जारी है। यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से गुजरना होगा और वह सीधे एयरपोर्ट में प्रवेश करेंगे। वहीं, दूसरी ओर एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से एयरपोर्ट तक समानांतर आने वाली 60 मीटर रोड से आने वाले लोग भी 900 मीटर की रोड से होकर सीधे एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर पाएंगे।

900 मीटर की यह सड़क एयरपोर्ट से लेकर 60 मीटर रोड तक बनाई जा रही है। इस सड़क के बीच से नहर गुजरती है, जिसके ऊपर से पुल बनाया जा रहा है। इससे वाहनों को फर्राटा भरने में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके काम को उड़ान से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।---तीन जगहों पर चल रहा काम60 मीटर सड़क करीब 38 किलोमीटर लंबी है। यह सड़क जमीन के अभाव में दनकौर, रुस्तमपुर व दयान्तपुर गांव के पास तीन टुकड़ों में अधूरी पड़ी थी। यहां पर भी काम शुरू हो गया है। साथ ही यह 60 मीटर सड़क यमुना सिटी के सेक्टरों की मुख्य सड़क भी है, जो यमुना और ग्रेटर नोएडा को सीधे जोड़ती है। वर्तमान में शहर आकार ले रहा है। यहां कई कंपनियां संचालित हो चुकी है। ऐसे में सड़क की मांग बढ़ी है।---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।