Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Air Quality Stays Poor with AQI at 394 Pollution Control Board Imposes 2 2 Lakh Fine
वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं

वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार नहीं

संक्षेप:

नोएडा में वायु प्रदूषण स्थिर बना हुआ है, शनिवार को एक्यूआई 394 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 364 रहा। नोएडा के सेक्टर-125 में सबसे खराब स्थिति रही, जहां एक्यूआई 430 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण के लिए 2.2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Sat, 22 Nov 2025 07:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा में वायु प्रदूषण जस का तस बना हुआ है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 394 दर्ज किया गया। एक दिन पहले भी एक्यूआई इतना ही था। ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में मामूली कमी दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 364 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले एक्यूआई 11 अंक अधिक दर्ज किया गया। शहर का नॉलेज पार्क फाइव का एक्यूआई 410 रहा। वहीं नोएडा में सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-125 दर्ज किया गया। एक्यूआई 430 रहा। दोनों शहरों में पीएम 10 और पीएम 2.5 का अधिकतम एक्यूआई 500 से अधिक दर्ज किया गया। नोएडा में नवंबर महीने में एक दिन भी एक्यूआई 200 से कम नहीं हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं ग्रेटर नोएडा में महज एक दिन एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर-116 में लगी मशीन खराब होने के कारण आंकड़ें नहीं मिले। यह स्थान एक हफ्ते से सबसे अधिक वायु प्रदूषित रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक हफ्ते का एक्यूआई नवंबर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, 22, 394, 364, 21, 394, 353, 20, 408, 380, 19, 409, 420, 18, 390, 454, 17, 358, 390 16, 385, 419, 2.2 लाख का जुर्माना लगाया प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने वायु प्रदूषण करनेवालों पर शनिवार को 2.2 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। इसमें दो नोएडा प्राधिकरण के वेंडर भी शामिल हैं। फेज दो में नोएडा प्राधिकरण के वेंडरों द्वारा निर्माण कार्य करने पर 50 हजार-50 हजार का जुर्माना ठोका गया। इसके अलावा सेक्टर-59 और सेक्टर-62 में दो स्थानों पर एक लाख का जुर्माना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने किया। सेक्टर-62 में 20 हजार जुर्माना लगाया गया।