Noida News: वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-122 में सीएनजी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 में सीएनजी पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा 10 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। महिला अपने पोते को स्कूल बस में बैठाने के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-121 निवासी कमल प्रकाश केन ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी कि उनकी मां शीला देवी पोते को स्कूल बस में बैठाने के लिए सेक्टर-122 स्थित सीएनजी पंप के आगे गई थीं। बस में पोते को बैठाने के बाद वह सड़क पार कर लौट रही थीं।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शीला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना शिकायतकर्ता को दी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। आरोपी चालक और वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।


