Noida News: हृदयगति रुकने से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। इलाहाबास गांव में सोमवार सुबह सोकर उठे युवक की अचानक हृदयगति रुकने से

Noida News: हृदयगति रुकने से युवक की मौत

Noida News: नोएडा, संवाददाता। इलाहाबास गांव में सोमवार सुबह सोकर उठे युवक की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला अलीगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय दिनेश फेज-2 स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह इलाहाबास गांव में किराये के कमरे में रहते थे। वह रविवार शाम कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह सोकर उठे। कुछ ही देर बाद उनके सीने में दर्द उठा और जमीन पर गिर गए। इसके चलते मामूली चोट भी लग गई। साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को चिकित्सकों ने बताया कि युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। परिजन ने मंगलवार को पैतृक गांव में शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।---------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: हृदयगति रुकने से युवक की मौत