ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडादुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला रहा इंसाफ, थाने के काट रही चक्कर

दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला रहा इंसाफ, थाने के काट रही चक्कर

पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला इंसाफ के लिए कोतवाली सेक्टर-49 थाने का चक्कर काट रही है। गुरुवार को अपने पति के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप...

दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला रहा इंसाफ, थाने के काट रही चक्कर
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाThu, 15 Jun 2017 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला इंसाफ के लिए कोतवाली सेक्टर-49 थाने का चक्कर काट रही है। गुरुवार को अपने पति के साथ थाने पहुंची महिला ने पुलिस पर आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। वहीं, महिला के पति ने डीआईजी से मामले की शिकायत करने की बात कही है। मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला पीड़ित अपनी पत्नी के साथ बरौला में किराये पर रहता है। वह बरौला में ही एक सैलून में बाल काटने का काम करता है। उसी शॉप पर अलीगढ़ का रहने वाला असरफ भी काम करता था। दोनों दोस्त थे। असरफ का पीड़ित के घर आना जाना था। पीड़ित बाद में किसी अन्य सैलून में काम करने लगा। आरोप है कि छह जून को पीड़ित की पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान असरफ उसके घर पर आया और असरफ ने महिला को उसके पति समेत जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डरी सहमी महिला ने अपने पति को कुछ नहीं बताया। दोबारा असरफ ने उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा तो पीड़िता ने अपने पति से घटना के बारे में बता दिया। पति के साथ थाने जाकर उसने मामले की एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित पति-पत्नी का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं की है। लिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें