दोस्तों के साथ जश्न मना रहे युवक की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत

Jan 01, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में नए साल का जश्न मनाते समय 31 वर्षीय विनीत संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब विनीत के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

दोस्तों के साथ जश्न मना रहे युवक की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत

आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की घटना पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ में जुटी ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में नए साल का जश्न युवक के लिए जानलेवा बन गया। पार्टी के दौरान सोसाइटी की 15वीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बिसरख कोतवाली पुलिस के मुताबिक 31वर्षीय विनीत सोसाइटी की 15वीं मंजिल पर फ्लैट में किराए में रहता था। वह नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार की रात विनीत अपने फ्लैट पर दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मना रहा था।

पार्टी के दौरान देर रात अचानक विनीत संदिग्ध परिस्थितियों में 15वीं मंजिल से नीचे आ गिरा। विनीत के नीचे गिरते ही उसके दोस्त वहां से भाग निकले। इस बीच सोसाइटी के लोगों ने विनीत को नजदीक के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। दोस्तों के बारे में पता लगाकर उनसे पूछताछ कर रही है। विनीत मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के तरवारा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि विनीत के फ्लैट पर कौन-कौन लोग आए थे। इस बारे में भी जानकारी की जा रही है कि विनीत फ्लैट से खुद नीचे गिरा या किसी ने गिराया है। आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में फ्लैट की 15 मंजिल से गिरकर युवक की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संतोष कुमार, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।