बच्चों के इलाज के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय में बच्चों के इलाज के लिए कई नई मशीनें लगेंगी। इनमें डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, ईसीजी, वेंटिलेटर और अन्य उपकरण शामिल हैं। चिकित्सा निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।

बच्चों के इलाज के लिए कई अत्याधुनिक मशीनें लगेंगी

नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय में बच्चों के इलाज के लिए कई नई मशीनें लगेंगी। बाल चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार जो मशीने लग सकती हैं, उसमें डिजिटल एक्स-रे मशीन, हाई रिजॉल्यूशन अल्ट्रासाउंड मशीन, सीटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन, ईसीजी और ईको मशीन, नवजात शिशुओं के लिए वेंटिलेटर, ब्लड गैस एनालाइजर, एंडोस्कोपी और ब्रोंकोस्कोपी समेत अन्य उपकरण शामिल हैं। चिकित्सा निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से नौ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस बजट से विभिन्न विभागों के लिए आधुनिक जांच उपकरण खरीदे जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।