
ग्रेनो के दो गांवों में निर्बाध आपूर्ति के लिए बनाए जाएगा नया फीडर
-रोजा जलालपुर और रोजा याकूबपुर गांव के लिए अलग से बनाया जाएगा फीडर -नए
नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दो गांवों के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए बिजली उपकेंद्र पर नया फीडर बनाया जाएगा। इस फीडर लाइन को बनाने का विद्युत निगम ने मार्च 2026 तक का लक्ष्य रखा है। हालांकि विद्युत निगम का प्रयास है कि फीडर लाइन के बनाने का कार्य फरवरी 2026 तक ही पूरा कर लिया जाए। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि इटैरा में 33/11 केवी का बिजली उपकेंद्र है। इस उपकेंद्र से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर और रोजा याकूबपुर गांव को बिजली आपूर्ति जाती है।
लाइन पर भार अधिक होने की वजह से दोनों गांवों में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने में दिक्कतें आती है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से निर्बाध आपूर्ति देने में दिक्कतें आती है। इस तरह की समस्या को देखते हुए विद्युत निगम ने इटैरा बिजली उपकेंद्र पर नया फीडर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। बिजली उपकेंद्र से दोनों गांवों को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए नई फीडर लाइन भी बनाई जाएगी। इस लाइन को मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे दोनों गांवों के 3500 उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए बिजली ढ़ांचे को सुधरने और मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




