गौतमबुद्ध नगर में पुराने केंद्रों पर ही होगा नीट
ग्रेटर नोएडा में नीट परीक्षा 21 जून को पुनः आयोजित की जाएगी। छात्रों को फिर से आवेदन और फीस नहीं देनी होगी। परीक्षा के लिए पुराने 25 केंद्रों का उपयोग होगा। अगले साल से परीक्षा ऑनलाइन होगी। एनटीए ने अभी तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं भेजा है। छात्रों को राहत मिली है।

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नीट रद्द होने के बाद असमंजस में फंसे करीब 11 हजार छात्रों को बड़ी राहत मिली है। इन छात्रों को 21 जून को दोबारा होने जा रही परीक्षा के लिए न आवेदन करना होगा और न ही फीस जमा करनी पड़ेगी। नीट परीक्षा जिले के उन्हें पुराने 25 केंद्रों पर आयोजित होगी, जहां तीन मई को आयोजित की गई थी। जिसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। बता दें कि, नीट पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। परीक्षा रद्द होने से छात्रों में तनाव और असमंजस की स्थिति बन गई थी। दोबारा आवेदन और अतिरिक्त फीस की आशंका से अभ्यर्थी परेशान थे, लेकिन अब स्पष्ट कर दिया है कि पुराने आवेदन व 25 परीक्षा केंद्र ही मान्य रहेंगे। इससे छात्रों को आर्थिक और मानसिक राहत मिली है। वहीं, नीट की तारीख घोषित होने के बाद कोचिंग संस्थानों में तैयारी फिर तेज हो गई है। छात्र दूसरे मौके में बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए जुट गए हैं। गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और मेडिकल सुविधा जैसी अतिरिक्त व्यवस्थाएं करने की तैयारी की जाएगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम होंगे। हालांकि, एनटीए की ओर से जिला प्रशासन को अभी मामले में कोई पत्र नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि लिखित आदेश प्राप्त होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
अगले साल से नीट भी ऑनलाइन होगी। इसे जेईई की तरह ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में संपन्न कराया जाएगा, अभी यह परीक्षा पेपर व पेन पर आधारित है। इससे ओएमआर शीट को हटाया जाएगा। वहीं, परीक्षा लीक व धांधली रोकने के लिए जिले के छात्रों ने भी आपके अपने समाचार पत्र हिंदुस्तान संवाद के दौरान परीक्षा को कंप्यूटर आधारित बनाने का सुझाव दिया था। इस बार भी छात्रों ने इसी प्रक्रिया पर जोर दिया। ग्रेनो वेस्ट निवासी हर्षित ने बताया था कि वह दो वर्षों से नीट की तैयारी कर रहे थे, एनटीए को परीक्षा कंप्यूटर आधारित संपन्न करानी चाहिए। इस तरह खुशी दुबे ने भी यहीं सुझाव दिया था.
फिलहाल एनटीए की ओर से इस मामले में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। लिखित पत्र मिलने के बाद आदेश अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
- राजेश कुमार, डीआईओएस
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


