
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता पदयात्रा निकाली
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता पदयात्रा निकाली रबूपुरा, संवाददाता जेवर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार
रबूपुरा, संवाददाता। जेवर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता और अखंडता की जो मजबूत नींव रखी थी, वही आज देश की ताकत का आधार है। उन्होंने सभी से राष्ट्र के विकास के लिए सरदार पटेल द्वारा दिखाए गए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। देश के प्रथम पूर्व उप प्रधानमंत्री और लोह पुरुष के आदर्शों को नमन करते हुए पदयात्रा जेवर विधायक के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद खेड़ा मोड़ से गांव फ़्लैदा तक निकाली गई।
इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता अखंडता और सरदार पटेल की विचारधारा अपनाने का संदेश दिया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। मोहम्दाबाद खेड़ा मोड़ से फ़्लैदा गांव तक निकली गई पदयात्रा का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रा का अभिनंदन किया। बुजुर्ग महिला और युवकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गांव फलेदा में समापन पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरदार पटेल के योगदान को याद किया उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की रियासतों के विलय और अखंड भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान देश हमेशा याद रखेगा। यात्रा में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। सांसद डा महेश शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्र की एकता अखंडत और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि जेवर की सामाजिक एकता राष्ट्र भावना का जीवंत प्रमाण है। यात्रा मेंबड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि जेवर के साथ उत्तर प्रदेश और देश आज विकास सद्भाव और जनसहभागिता के नए युग में प्रवेश कर चुका है। पदयात्रा के समापन पर फ़्लैदा गांव में जनसभा का आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




