
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन कई स्पर्धाओं में दमखम दिखाया
नोएडा, संवाददाता। राष्ट्रीय डीएवी स्कूल खेल प्रतियोगिता शनिवार से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में
नोएडा, संवाददाता। राष्ट्रीय डीएवी स्कूल खेल प्रतियोगिता शनिवार से सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में शुरू हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्घाटन स्कूल प्रबंधन समिति के निदेशक डॉ.वी.सिंह ने किया। प्रतियोगिता के मुकाबले नोएडा और दिल्ली के मैदानों पर तीन दिनों तक होंगे। राष्ट्रीय डीएवी स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में 30 स्पर्धाओं में देशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन फुटबॉल, तैराकी, दौड़ सहित अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 1500 मीटर दौड़ में तोहाना हरियाणा के धरा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 की 1500 मीटर स्पर्धा में फरीदाबाद डीएवी की मन्नत विजेता बनी। अंडर-19 में डीएवी स्कूल गयाजी बिहार की सुषमा गुप्ता पहले स्थान पर रही।
तैराकी में डीएवी पंजाब की आराध्या ने 200 मीटर बटरफ्लाई में अव्वल रही। अंडर-19 की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में ओशनी सरकार ने पहला स्थान हासिल किया। चार गुना 100 मीटर रिले स्पर्धा में वेनिया, आशी, ओमिश और कृतिका विजेता बनी। प्रतियोगिता में देशभर से 10 हजार से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा और डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल उपासना शर्मा उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं का निरीक्षण कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। रविवार को भी कई मुकाबले होंगे राष्ट्रीय डीएवी खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को भी फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, शूटिंग, तीरंदाजी, योग, तैराकी सहित कई खेलों में अलग-अलग राज्यों की टीम प्रतियोगिता में भाग लेंगी। नोएडा स्टेडियम में फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताओं के मुकाबले खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




