अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
Feb 13, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
दादरी के श्याम वाटिका कॉलोनी में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी उम्र लगभग 42 वर्ष है और उसके पास एक शराब की खाली बोतल थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शराब के अधिक सेवन से दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो सकती है। हालांकि, कुछ लोगों ने हत्या की आशंका भी जताई है।

दादरी। श्याम वाटिका कॉलोनी में राहगीरों ने शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 42 है। उसके पास से एक शराब की खाली बोतल मिली है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। प्राथमिक जांच में ऐसा अनुमान है कि अधिक शराब का सेवन करने से दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। वहीं, लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




