युवक की हत्या कर शव के साथ सोया आरोपी
ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। तुगलपुर गांव में वारदात हुई थी, आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी ग्रेटर

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने किन्नर की वेशभूषा में रहने वाले युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या करने के बाद वह दिनभर शव के साथ सोया था। अंधेरा होने पर कमरे से निकलकर भाग गया था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि तुगलपुर गांव में 24 मई को एक कमरे से किन्नर की वेशभूषा में रहने वाले मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी का शव मिला था। मनोरंजन शर्मा के साथ रहने वाला आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम को मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी सेक्टर-148 मेट्रो लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव निवासी गांव तालिम नगर थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई।
आरोपी का जुर्म कबूल
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब सात साल से मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के साथ रह रहा था। उसे शक था कि मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी किसी और से बात करने लगा है। वह काफी देरी से घर आता था। उसे मनोरंजन के अवैध संबंध का शक होने लगा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार को झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी अभिषेक ने मनोरंजन के बाल पकड़े और दीवार में उसका सिर मार दिया। सिर में गहरी चोट लगने की वजह से कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस बीच आरोपी कमरे में शव के साथ ही सो गया। शाम को थोड़ा अंधेरा होने पर बाहर निकला और वहां से भाग गया था। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली थी。
आरोपी की नशे की लत
नशे का आदी है आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है। वह दिनभर नशे में रहता है। घटना के दिन भी वह काफी नशे में था। नशा होने की वजह से वह घटना करने के बाद भी कमरे में रहा था। शाम को नशा हल्का होने पर बाहर निकाला था。
मनोरंजन शर्मा का जीवन
दस साल पहले घर से निकला था युवक
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि किन्नर की वेशभूषा में रहने वाला मनोरंजन शर्मा मूलरूप से फरीदाबाद हरियाणा का रहने वाला था। घटना की सूचना पर उसके भाई यहां आए थे। भाई ने पुलिस को बताया कि करीब दस साल पहले मनोरंजन शर्मा घर छोड़ कर आ गया था। इसके बाद वह किन्नरों की संगत में पड़ गया और खुद भी किन्नर की तरह रहने लगा और मांग कर अपना गुजारा करता था। उसने अपना नाम चांदनी रख लिया था। पुलिस ने बताया कि कई बार उसे इधर-उधर बाजार में घूमते हुए देखा गया था। वह साड़ी पहन कर रहता था।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


