ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडामकान के विवाद में मां,पति और ससुर ने महिला की हत्या कराई

मकान के विवाद में मां,पति और ससुर ने महिला की हत्या कराई

15 नवंबर को दादरी में दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था

मकान के विवाद में मां,पति और ससुर ने महिला की हत्या कराई
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSat, 17 Nov 2018 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

दादरी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते 15 नवंबर को महिला की हत्या मां, पति और ससुर ने मिलकर कराई थी। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतका की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पति, ससुर समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि हत्या के लिए संध्या के ससुर ने शूटरों को साढ़े पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।राम वाटिका कॉलोनी में रहने वाली संध्या की 15 नवंबर को उसके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण संध्या की मां अपने दामाद के साथ रह रही थी। संध्या ने कुछ समय पहले पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था ।जिससे परेशान होकर सुसर वीरेंद्र तोमर व पति प्रवीण ने उसकी मां उर्मिला के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाते हुए दिल्ली के दो शूटरों को सुपारी दी थी। इसके बाद दो बदमाशों ने संध्या के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को मृतका की मां उर्मिला, कृष्णपाल और अमित को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति, ससुर समेत छह लोग अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें