ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडानववर्ष पर हुड़दंग करने वाले 20 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नववर्ष पर हुड़दंग करने वाले 20 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता पुलिस ने नववर्ष पर गुरुवार रात को हुड़दंग मचाने वाले...

नववर्ष पर हुड़दंग करने वाले 20 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाFri, 01 Jan 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

पुलिस ने नववर्ष पर गुरुवार रात को हुड़दंग मचाने वाले 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में धुत कई लोगों को उनके घर तक भी पहुंचाया। हालांकि, महिला सुरक्षा के चलते पुलिस कार्यक्रम स्थलों के आसपास तैनात रही।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि नववर्ष की रात को लेकर कार्यक्रम स्थलों के नजदीक और अन्य जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसके अलावा जिलेभर के रात्रि गश्त को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। इसके तहत पुलिस सड़कों पर रातभर गश्त करती रही।

पुलिस ने नववर्ष की रात को हुड़दंग मचाने वाले करीब 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इसके तहत फेज-3 थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी तरह सेक्टर 20 और 24 थाना पुलिस ने 1-1 लोगों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार विभिन्न थानों की पुलिस ने भी हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। इसके अलावा फेज-2 थाना पुलिस ने गश्त के दौरान यतीम नाम के युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। फेज-3 थाने की पुलिस ने मामूरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के पर चाकू से हमला करने के आरोपी रामलाल पाल को गिरफ्तार किया है।

853 लोगों ने खूब तोड़े यातायात नियम

नोएडा। वर्ष 2020 के अंतिम दिन भी नियम तोड़ने में वाहन चालक पीछे नहीं रहे। यातायात निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को 853 वाहन चालकों ने नियम तोड़ा। इन पर 1 लाख 41 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पहले 30 दिसंबर को 994 वाहन चालक नियम तोड़ते हुए पकड़े गए। इन पर 1 लाख 39 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया। निरीक्षक ने बताया कि 31 दिसंबर की रात तक जांच में कोई वाहन चालक शराब पिए हुए नहीं मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें