मोबाइल फटने से दुकानदार झुलसा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज। नया गांव स्थित दुकान में मरम्मत के दौरान मोबाइल फटने से गुरुवार को

मोबाइल फटने से दुकानदार झुलसा

नोएडा, संवाददाता। नया गांव स्थित दुकान में मरम्मत के दौरान मोबाइल फटने से गुरुवार को दुकानदार झुलस गया। जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दुकानदार सौरव ने बताया कि एक दिन पहले उसके पास एक ग्राहक ने अपना मोबाइल फोन ठीक करने के लिए दिया था। दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल खोलने के दौरान फट गया। धमाका हुआ, जिससे उसका शरीर झुलस गया। वह बेसुध होकर कुर्सी पर गिर पड़ा और दुकान में धुआं भर गया। आसपास रखा सामान भी जल गया। अन्य लोगों ने सौरव को किसी तरह दुकान से बाहर निकाला। आंख खुली तो देखा कि कपड़े जले थे और शरीर पर कई हिस्सों में झुलसने से काफी तेज दर्द और जलन हो रही थी।

परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग इलाज के लिए लेकर आए। डॉक्टर ने बताया कि बैटरी फटने से छाती, हाथ और गर्दन के कुछ हिस्से झुलस गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।