दांतों के इलाज के लिए मोबाइल डेंटल वैन मिली

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा। दांतों की देखभाल, जागरूकता और चिकित्सा की असमानताओं को देखते हुए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन एशिया...

दांतों के इलाज के लिए मोबाइल डेंटल वैन मिली

नोएडा। दांतों की देखभाल, जागरूकता और चिकित्सा की असमानताओं को देखते हुए ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन एशिया प्राइवेट लिमिटेड और स्माइल फाउंडेशन ने दिल्ली-एनसीआर में चार मोबाइल डेंटल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो मोबाइल डेंटल यूनिट दिल्ली में और एक-एक नोएडा और गुरुग्राम में संचालित होंगी, जो आम जनता में दांतों की समस्या की नि:शुल्क चिकित्सा करेंगी। इस मौके पर डॉ. राम प्रकाश राय, जिला महामारी विज्ञानी (आईडीपीएस) सिविल सर्जन कार्यालय और स्माइल फाउंडेशन के सह-संस्थापक और कार्यकारी ट्रस्टी शांतनु मिश्रा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।