मरीज के हाथ में मोबाइल की बैटरी फटी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर हादसे में घायल मरीज के

मरीज के हाथ में मोबाइल की बैटरी फटी

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार दोपहर हादसे में घायल मरीज के मोबाइल की बैटरी फट गई। ऐसे में चारों ओर धुआं फैल गया। गनीमत थी कि इमरजेंसी में मरीजों की संख्या कम थी। इमरजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अब्बास की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह और उनका दोस्त घायल हो गए थे। अब्बास और उनके दोस्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान अब्बास के हाथ में मौजूद मोबाइल की बैटरी अचानक फट गई। किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।