Noida News: हादसे के बाद मौके पर पहुंचें विधायक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडाNoida News: नोएडा में मामूरा हादसे के बाद विधायक पंकज सिंह और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने पीड़ितों से बात की और प्रशासन को मदद के निर्देश दिए। दो लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी अधिकारियों से बात कर पीड़ितों को सहायता पहुंचाने की बात कही।

Noida News: नोएडा। मामूरा में हुए हादसे के बाद नोएडा विधायक पंकज सिंह और महानगर अध्यक्ष महेश चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने हादसे की जानकारी लेते हुए पीड़ितों से वार्ता की। साथ ही दो लोगों की मौत होने पर शोक भी व्यक्त किया। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी अधिकारियों से वार्ता की। पीड़ितों को पूरी मदद उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


