ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडालापता बच्चा नहीं मिला

लापता बच्चा नहीं मिला

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में छह दिन से गायब चार साल के...

लापता बच्चा नहीं मिला
हिन्दुस्तान टीम,नोएडाSat, 30 Jan 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में छह दिन से गायब चार साल के बच्चे का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने शनिवार को सूरजपुर पुलिस कार्यालय का घेराव किया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई।

मूल रूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले ब्रह्मदेव ने बताया कि वह परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में रहते हैं। 24 जनवरी की सुबह उनका बच्चा चार वर्षीय रितिक घर के बाहर खेल रहा था। वह अचानक गायब हो गया। उसको गायब हुए छह दिन बीत गए हैं लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस द्वारा कारवाई नहीं किए जाने के विरोध में परिजन शनिवार को सूरजपुर पुलिस कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने अधिकारियों से बच्चे को बरामद करने की गुहार लगाई। पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश में जुटी हैं। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें