पेंट फैक्टरी में आग से केमिकल के ड्रम फटे
ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर साइट-4 स्थित ट फैक्टरी में बुधवार की शाम भीषण आग लग

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर साइट-4 स्थित पेंट बनाने फैक्टरी में बुधवार की शाम भीषण आग लग गई। इससे वहां रखे केमिकल के ड्रम फटने लगे। इस बीच आसपास की फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में साइट-4 स्थित फैक्टरी में पेंट बनाने का काम किया जाता है। दमकल विभाग को शाम करीब 4:01 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।
हालांकि, फैक्टरी में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। पूरे क्षेत्र में धुएं का काला गुबार छा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाया गया। आग की सूचना पर एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच आसपास की फैक्टरी में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोग फैक्टरियों से बाहर निकल आए। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।दमकल विभाग के मुताबिक फैक्टरी बंद थी। यदि अंदर कर्मचारी मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फैक्टरी में केमिकल से भरे ड्रम धमाके के साथ फट रहे थे। इसके चलते आगे ने विकराल रूप ले लिया। आसमान में काला धुआं दिखाई दे रहा था।कोट--आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्टरी में रखा सामान जल गया। आग लगने के कारण पता लगाया जा रहा है।-प्रदीप कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


